फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीतापुर: बारिश में कच्ची दीवार गिरने से चाचा-भतीजी की मौत, बच्चा घायल

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 01 Sep 2026 08:34 PM IST

थाना कमलापुर क्षेत्र के ग्राम गौरा, ग्राम पंचायत महोली में मंगलवार रात करीब पौने आठ बजे बारिश के कारण एक मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे में दबकर नेकराम पुत्र बचनू लाल (32) और उसकी भतीजी लक्ष्मी (5) की मौत हो गई। हादसे में मोहित पुत्र गुड्डू (8) भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। दोनों मृतकों के शव सीएचसी कसमंडा में रखे गए हैं, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना एसडीएम सिधौली को भी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें