श्रावस्ती में तराई लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। तराई में सुबह 9 बजे तक छाए कोहरे से सड़कों पर दृश्यता कम रही और वाहन चालकों को फाग लाइट के सहारे सफ़र करते देखा गया। कोहरे का असर सुबह की सैर पर भी दिखा और लोगों की संख्या कम रही। कोहरे के चलते सुबह तराई का तापमान 17 डिग्री रहा और लोग स्वेटर-जैकेट पहने दिखे।