फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला महिला का शव

नवीन मॉडर्न क्षेत्र के दसियापुर गांव निवासी पुष्पा शुक्ला(47) का शव शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद उनके घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गया। परिजनों ने महिला की हत्या होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया और अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ आलोक सिंह ने मृतक के परिजनों को घटना की विस्तृत जांच करवाने और हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाने का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार करवाया। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के दासियापुर निवासी पुष्पा देवी(47) शुक्रवार की सुबह घर से दवा लेने की बात कहकर इकौना गई थी। दवा लेने के बाद वह वीरपुर में पान की दुकान चलाने वाले अपने पति पवन शुक्ला के पास पहुंची थी। जहां से पति ने उन्हें ई रिक्शे पर बैठाकर घर भेज दिया था। लेकिन पुष्पा घर नहीं पहुंची और शाम को उनका शव संदिग्ध हालात में दसियापुर से पहले लपोखी गांव के पास नहर किनारे पड़ा मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गया और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। शनिवार को जब पुष्पा का शव घर पहुंचा तो पति पवन, बेटा शिवम(27) व बेटी संतोषी शव से लिपट गए और रोने लगे। साथ ही सभी का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने हत्या की बात कहकर शव के अंतिम संस्कार से मना कर दिया। जानकारी पहुंचे सीओ आलोक सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार करवाया। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर प्रकरण की जांच जारी है। परिजन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे। उन्हें समझा-बुझा कर अंतिम संस्कार करवा दिया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें