श्रावस्ती में हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरनिया के मजरा बादलपुरवा निवासी राजिया ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि चोरी के बाद वो नामजद तहरीर लेकर थाना पहुंची थी। जहां थाना प्रभारी ने बिना प्राथमिकी लिखे उन्हें थाने से भगा दिया और दोबारा आने पर जेल में बंद करने की धमकी दी। महिला ने एसपी के यहां शिकायत की बात कही है। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बादलपुरवा निवासी राजिया ने अपनी तहरीर में बताया कि आठ सितंबर की रात वो अपने मायके गई थी। इस दौरान चोरों ने उनके घर दस्तक दी। कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में दाखिल हुए चोर कमरे में रखा हारमोनियम के पांच डेग, फूल के चार लोटा, फूल के दो तसला, 12 क्विंटल गेहूं, स्टेपिलाइजर, पैनल, बैटरी आदि उठा ले गए। नौ सितंबर को जब वो वापस आई तो चोरी की जानकारी हुई। आसपास पता करने पर कुछ लोगों के नाम सामने आए। जिसके बाद वो कार्रवाई के लिए तहरीर लेकर थाना पहुंचीं। जहां थाना प्रभारी ने सुनवाई के बजाय धमकाते हुए उन्हें भगा दिया। अब वो न्याय के लिए सोमवार वो एसपी के पास जाएंगी।