फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में भगवा रंग में रंग गए नगर व गांव, बोल बम के जयकारे से गूंज रही सड़कें

श्रावस्ती में सोमवार को हरितालिका तीज मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, कांवड़िए भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए विविध प्रकार के कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं। इससे गांव, सड़क व नदी घाट भगवामय नजर आ रहा है। हरितालिका तीज पर जहां महिलाएं परिवार के सुख समृद्धि के लिए निरजला व्रत करती हैं वहीं, लोग भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ भी उठाते हैं। सिरसिया क्षेत्र स्थित पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में सोमवार को कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। इसी तरह से कटरा क्षेत्र के पांडवकालीन बनीनाथ महादेव मंदिर में भी लोग जलाभिषेक करेंगे। सुबह से ही नदी के घाटों तथा सरोवर व मंदिरों पर स्थित जल स्रोतों ने कांवड़ियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर कांवड़ उठाया। इसके बाद अपने गंतब्य की ओर बोल बम का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ चले। डीजे की धुन पर बाबा भोलेनाथ की धुन में मगन होकर कांवड़िओं का जत्था चल रहा था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा शामिल रहे। कोई कलश में जल लेकर चलता नजर आया तो कोई पीट पर डाक कांवड़ लेकर यात्रा करता नजर आया। कांवड़ियों को खाने-पीने से लेकर दवाओं तक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाया। कहीं पर पूड़ी छोला तो कहीं पर हलवा, पूड़ी, पानी, बिस्कुट व फल वितरित किया जा रहा था। कांवड़ियों को किसी प्रकार की शारीरिक समस्या न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी मंदिर परिसर में स्टॉल लगाए गए। रास्तों में भी दवाओं का वितरण होता नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें