शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में श्रद्धा दुबे ने एक और वीडियो जारी कर उस दिन की पूरी दास्तान बताने का दावा किया है। वीडियो में श्रद्धा ने शिवा की मौत को आत्महत्या बताया और हत्या के आरोपों से इनकार किया। साथ ही, उसने दावा किया कि शिवा कर्ज के बोझ से परेशान था और उसने पहले भी आत्महत्या करने की बात कही थी। हालांकि, वीडियो में किए गए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।