शाहजहांपुर की ओसीएफ रामलीला में मंच पर श्रीराम-रावण युद्ध करते हैं तो परदे के पीछे वे सहयोगी होते हैं। राम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के कलाकार रामलीला को भव्य बनाने में जुटे रहते हैं। रविवार को रावण बने अंकित सक्सेना ने हनुमान बने अंकित अवस्थी को किरदार समझाया। श्रीराम मोहित वाजपेयी और लक्ष्मण अमित श्रीवास्तव ने रावण अंकित सक्सेना का मुकुट ठीक किया। मंच के पीछे कलाकार अपने वस्त्र और मेकअप को अंतिम रूप देते हैं।