फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में वित्त मंत्री ने रसोइयों को बांटे मानदेय वृद्धि के चेक

शाहजहांपुर के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रसोइयों को प्रतीकात्मक कार्ड व मानदेय वृद्धि के चेक बांटे गए। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि रसोइया के परिवार में दुर्घटना होने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। रविवार को गांधी भवन में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के साथ ही उन्हें कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया। उन्होंने रसोइयों को मानदेय में तीन हजार रुपये प्रतिमाह वृद्धि की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें