शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में रविवार दोपहर लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। सड़क पार करते समय उन्हें कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इससे कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।