संतकबीरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को यातायात माह नवंबर 2026 की शुरुआत हुई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की।