संतकबीरनगर पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने पुलिस लाइन सभागार में ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय मौजूद रहे।