भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री बनने पर शुक्रवार को डाॅ बंधु प्रसाद चौहान के प्रथम बार पौली क्षेत्र में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ से स्वागत किया। डाॅ. बंधु प्रसाद चौहान ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता दी जाएगी।