रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को बसों व अन्य सवारी गाड़ियों में काफी भीड़ देखने को मिली। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा के चलते भी भीड़ ज्यादा नजर आई। खलीलाबाद में अपने गंतव्य तक जाने के लिए लोग गाड़ियों का इंतजार करते नजर आए। यही हाल जिले के अन्य स्थानों पर भी रहा। महुली में तो भीड़ अधिक होने के कारण कस्बे में जाम लग गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।