नवरात्र के नवमी पर सोमवार को दुर्गा मंदिर और देवी पंडालों में मां के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक श्रद्धालु मां के जयकारे के साथ भजन कीर्तन करते रहे। इससे पहले दिन में हवन पूजन किया गया और कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजा गया, इसके बाद उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा दी गई। यह क्रम शाम तक चलता रहा।