फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर मस्जिद प्रकरण के बाद शामली में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के आसपास बढ़ाई तैनाती

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद से जुड़े प्रकरण के बाद शुक्रवार को शामली में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई। प्रमुख मस्जिदों और नमाज स्थलों के आसपास पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। शहर की जामा मस्जिद, फव्वारा चौक और दिल्ली रोड वाली मस्जिद के आसपास पुलिस तैनात रही। इसके अलावा कैराना, कांधला, जलालाबाद और थानाभवन में भी पुलिस अलर्ट रही। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने वाली पोस्ट और संदेशों की भी निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें