शाहबाद में निर्माण कार्य के दौरान ऊपरी मंजिल से गिरकर अधेड़ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर हादसे के बाद मौके से भागने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।