वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रमोशन टेस्ट का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बैडमिंटन हॉल, रायबरेली में किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कराटे तकनीकों, अनुशासन तथा शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) लाइन जितेंद्र बहादुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कराटे आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।