फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटा सेब लदा ट्रक, चालक घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह किलोमीटर संख्या 490 के पास सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने उसे ट्रक से बाहर निकाला। पुलिसकर्मी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जम्मू कश्मीर निवासी मुस्ताक (40) पुत्र गुलाम रसूल ट्रक में सेब लादकर जम्मू से वाराणसी जा रहा था। शुक्रवार सुबह किलोमीटर संख्या 490 के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई मुन्ना सिंह, कांस्टेबल उमेश यादव और होमगार्ड चालक मनीष कुमार सिंह ने घायल चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें