फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए 45 मुकाबले, नोएडा के आकाश बने दंगल केसरी

ब्लॉक क्षेत्र के दुकनहा गांव में मंगलवार की शाम बाबा केवलदास कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 80 पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 45 मुकाबले आयोजित किए गए। फाइनल मुकाबला नोएडा के आकाश यादव और रायबरेली के ऋषि के बीच हुआ। आकाश यादव ने ऋषि को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। प्रधान प्रतिनिधि राम बरन साहू और दिलीप यादव ने विजेता पहलवान को खिताब व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गोरखपुर के राम नारायण यादव और लखनऊ के कमांडो के मुकाबले मुख्य आकर्षण रहे। लखनऊ के योगेंद्र और गोंडा के पंकज के बीच करीब 25 मिनट तक चला मुकाबला बराबरी पर छूटा, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह रहा। प्रतियोगिता में नोएडा, गोरखपुर, फैजाबाद, अलीगढ़, बहराइच, उन्नाव, फतेहपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, महराजगंज, रायबरेली, गोंडा, हाथरस और बांदा समेत कई जिलों के पहलवान शामिल हुए। लखनऊ के नासिर फौजी ने नोएडा के भूरा पहलवान को हराया। सिंघोरतारा के बादल ने कानपुर के अनिल को पटखनी दी। उन्नाव के विश्वजीत ने गोरखपुर के ओम प्रकाश को पराजित किया। उन्नाव के बालचंद्र ने कानपुर के सलमान को हराया। दिलीप यादव, धुन्नी सिंह, राधेश्याम यादव और अन्य ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें