कार्तिक पूर्णिमा के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ ने जिले भर में जगह-जगह लगे हटिया मेलों से घर गृहस्थी का सामान खरीदा। लोगों ने परिवार के साथ हटिया मेलों में पहुंचे और मेले का आनंद लिया। चाट और जलेबी का भी स्वाद लिया गया। गोकना गंगा घाट, कोटिया चित्रा में सोहन सिंह की बाग व रामचंद्रपुर में हटिया मेला लगा। सुबह लोगों ने गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके बाद हटिया मेले में लोगों ने परिवारजन के साथ मेले में खरीददारी की। मेले में जमुनापुर, पचखरा, गोकना, सरांयभान, ऊंचाहार, हटवा, रामसांडा, मखदूमपुर, शहजादपुर, कोटिया चित्रा, कजियाना, किसुनदासपुर, बाबूगंज, इटौरा बुजुर्ग, कंदरावां गांवों से महिलाएं व बच्चे मेला देखने पहुंचे। मेले में महिलाओं ने बर्तन, झाड़ू, मथानी, रसोई का सामान व कपड़ों की खरीदारी की। साथ में जलेबी, सिंघाड़ा व मूंगफली खरीदा। झूले का लुत्फ उठाने के लिए महिलाओं व बच्चों में उत्साह रहा। बच्चों ने चाट चाऊमीन, बर्गर, पिज्जा का स्वाद चखा। हटिया मेले के साथ देर शाम कार्तिक पूर्णिमा मेले का समापन हो गया। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हटिया मेला शांति पूर्वक संपन्न हो गया है।