फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा ट्रक, चालक की मौत, फर्रुखाबाद से आलू लादकर जा रहा था ट्रक

लालगंज (रायबरेली)। उन्नाव हाईवे पर निहस्था के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से आलू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आलू लदा ट्रक निहस्था के पास पहुंचा था। इसी दौरान वह हाईवे पर किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह केबिन से निकालकर ट्रक चालक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरियाणा के रनियाल खुर्द निवासी मनीष (24) पुत्र फखरूखान के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल ट्रेलर चालक धर्मेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची खीरों पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें