फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बालिका की मौत के मामले की जांच शुरू, अस्पताल के संचालक व डॉक्टर से हुई पूछताछ

ऊंचाहार (रायबरेली)। चौहान हास्पिटल में हुई बालिका की मौत के मामले में सीएमओ के निर्देश पर ऊंचाहार सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश गौतम रविवार को जांच करने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के संचालक व चिकित्सक डा. सुनील सिंह चौहान से घटना के संबंध में पुछताछ की। परिजनों के भी बयान दर्ज किये। पिपरहा मजरे ऊंचाहार देहात गांव निवासी रामभवन की बेटी साक्षी (13) बुखार से पीड़ित थी। उन्हें बृहस्पतिवार को चौहान हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह वह नित्यक्रिया के लिए अस्पताल के प्रसाधन में गईं थीं, जहां उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल के संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले में पुलिस ने मां आरती की तहरीर पर अस्पताल संचालक व उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। रविवार को जांच करने पहुंचे जांच अधिकारी ने डाक्टर से मरीज को दी गई दवाएं, इंजेक्शन, भर्ती व रेफर करने की कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। उनके बयान दर्ज किये। साक्षी की मां आरती से भी घटना के बारे में पूछताछ की। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किये गये हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर सभी तथ्यों की जांच के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें