फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सर्वर की खराबी से गेहूं के बीज वितरण में बाधा, घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे किसान

रायबरेली: कृषि बीज भंडार खीरों में बुधवार को गेहूं के बीज वितरण के दौरान सर्वर की खराबी किसानों के लिए मुसीबत बन गई। वितरण मशीन की धीमी गति के कारण किसानों को घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों को बिना बीज लिए ही मायूस होकर बैरंग घर लौटना पड़ा। इससे किसानों में नाराजगी और चिंता देखने को मिली। भीतरी गांव के राजकुमार चौधरी, कान्हामऊ के गुलाब सिंह, दुकनहा के अमरनाथ पासी और अखऊपुर के विष्णु नारायण सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया कि अधिकांश किसानों ने करीब तीन माह पहले ही गेहूं के बीज की बुकिंग करा दी थी। इसके बावजूद बुवाई के समय बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। किसान सुबह से ही गोदाम पर लाइन में लगे रहे, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते वितरण की प्रक्रिया बेहद धीमी रही। किसानों का कहना है कि गेहूं की बुवाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में समय पर बीज नहीं मिलने से उनकी खेती प्रभावित होने की आशंका है। कृषि गोदाम प्रभारी खीरों मनीष कुमार ने बताया कि ब्लॉक के किसानों ने करीब एक हजार कुंतल गेहूं के बीज की बुकिंग कराई थी। बीज की आपूर्ति लगातार हो रही है और उसका वितरण भी किया जा रहा है। गोदाम में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है तथा आगे भी आपूर्ति जारी है। सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण वितरण में अधिक समय लग रहा है। उन्होंने किसानों से संयम बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें