रायबरेली: थाना चंदापुर क्षेत्र के पहेरेमऊ निवासी प्रेमचंद का 16 वर्षीय पुत्र बबलू तीन-चार अन्य बच्चों के साथ नैय्या नाला में नहाने गया था। नहाते समय बबलू गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में बबलू को सीएचसी महराजगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।