शहर के चिलबिला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को मां वैष्णो देवी की थीम पर सजाया गया है। जय मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से तैयार इस पंडाल में आकर्षण का केंद्र मां दुर्गा की राजमा से तैयार की गई साड़ी और मूंगफली से बनाया गया शेर है। कारीगरों ने अपनी कलात्मकता से इन अनूठी सजावटों को आकार दिया है। मंदिर की स्थापना वर्ष 1880 में हुई थी, जबकि वर्ष 1997 से यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस बार भक्तों को मां के दरबार तक पहुंचने के लिए बर्फ जैसे ठंडे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। मां वैष्णो देवी धाम की अनुभूति कराने वाली इस थीम को देखने और दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।