पीलीभीत जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बुधवार को कहा कि सरकार नए कानून में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखेगी। उन्होंने यह बात समाज नागरिक संहिता (यूसीसी) पर कही। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक जिले में कार्यक्रम होंगे।