मुजफ्फरनगर के रामराज में महिला से लॉकेट लूटने के मामले में पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहिद निवासी अफजलगढ़, बिजनौर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी राशिद और फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को महमूदपुर मंगूर के जंगल में प्राथमिक विद्यालय के पास महिला से लॉकेट छीना गया था। आरोपियों के कब्जे से पीली धातु का लॉकेट, दो 315 बोर के तमंचे, तीन जिंदा और एक खोखा कारतूस, चाकू और बिना नंबर प्लेट की टीवीएस राइडर बाइक बरामद हुई है।