शिव इंटर कॉलेज व ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की छात्राओं ने संकुल स्तर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों कॉलेजों की छात्राएं जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। बालिका वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी टीम का चयन करने के लिए मंगलवार को संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिव इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ.शलभ भारद्वाज ने टॉस उछाल कर छात्राओं का परिचय प्राप्त कर की।