श्वेतांबर जैन मंदिर में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के छठे दिन धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंदिर में दर्शन लाल, विनय कुमार और वरुण जैन ने परिवार की ओर से स्नात्र पूजा कराई। इसके बाद मंदिर परिसर में लक्ष्मी महापूजन का आयोजन किया गया। लक्ष्मी महापूजन के मुख्य यजमान बनने का लाभ डिप्टी लाल, कोमल कुमार, प्रफुल कुमार और अश्विनी जैन के परिवार ने लिया। नाकोड़ा तीर्थ से पधारे नरेंद्र भाई के शिष्य ने विधि-विधान से लक्ष्मी माता का पूजन कराया। इस दौरान प्रियंका जैन और सोनू जैन ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर राजेंद्र जैन, राजीव जैन, प्रफुल जैन, कौशिक जैन, वीणा जैन, अंजू जैन, इंदु जैन, निधि जैन और ऋषा जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ब्यूरो