मेरठ में तान्या म्यूजिक डांस एंड म्यूजिक स्कूल की ओर से ‘नन्हे कदम-सीजन 2’ का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में किया गया। कार्यक्रम में शहर के नन्हे प्रतिभाशाली बच्चों ने डांस, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा बड़े मंच पर प्रस्तुत की। आयोजन के दौरान डांस प्रतियोगिता और फैशन शो भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगीत सोम, सोमेंद्र तोमर, लवी त्रिपाठी और आईएएस नूपुर गोयल शामिल हुए। मुंबई से विशेष अतिथि वैभव घुगे भी आयोजन में पहुंचे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।