मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां काल रात्रि का गुणगान किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर भक्ति भाव से माता का स्मरण किया।