मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के बंगाली बाजार चौराहे पर स्थित सार्वजनिक स्थायी श्री श्री दुर्गा माता मंदिर में शनिवार को श्री श्री दुर्गा पूजा सांस्कृतिक विकास कमेटी, न्यू ब्लॉक बंगाली बाजार के तत्वावधान में श्री श्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के दौरान मां दुर्गा के जयकारे गूंजे और वातावरण भक्तिमय हो गया।