हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वाधान में गणेश चतुर्थी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के सातवें दिन पूजा पंडाल में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सायंकालीन सत्र में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने गणेश वंदना, देशभक्ति गीतों और पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की कला और आत्मविश्वास को देखकर पंडाल में बैठे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।