फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ओजोन नहीं होगी तो हर घर में होगा स्किन कैंसर, सभी लोग लगाएं पौधे

ओजोन हमारी धरती के लिए सनस्क्रीन का काम करती है, ओजोन नहीं होगी तो त्वचा कैंसर हर घर में होगा, खाद्द संकट, मोतियाबिंद जैसी समस्याओं के बढ़ने में देर नहीं लगगी। यह बात बुधवार को मोदीपुरम स्थित नीलकंठ विद्यापीठ में आयोजित ओजोन दिवस कार्यक्रम में एनवायरमेंट क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कही। 100 से अधिक छात्रों ने सक्रियता के साथ भाग लिया। सभी से अपील की गई कि एसी और फ्रिज का कम से कम उपयोग करें और अधिक से अधिक पौधे लगाए। संकायाध्यक्ष सुधीर कुमार ने छात्रों को पौधे लगाने व उनका ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यकारी निदेशक सोनिया ने सभी को शपथ दिलाई व छात्रों को ओजोन मित्र नियुक्त किया। कॉलेज परिसर में रीठा और आंवला के पौधे क्लब टीम व छात्रों ने मिलकर रोपे। इस अवसर पर महानिदेशक डॉ. योगेश भोमिया, चांदनी शर्मा, वंश जैन, देवराज, डॉ. सचि राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें