मेरठ के हस्तिनापुर में नितिन नागर की हत्या गोलियां मारकर कर दी गई। इस मामले में शक्ति को भी आरोपी बनाया गया है। हल्द्वानी का एक वीडियो सामने आया है। दावा है कि यह वीडियो उसी समय का है, जब नितिन की हत्या की गई। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव माखननगर निवासी नितिन नागर की 11 सितंबर की शाम हस्तिनापुर कस्बे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता सतीश कुमार ने पांच लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें शक्ति पुत्र उदयवीर का नाम भी शामिल है। अब सामने आए सीसीटीवी को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।