मेरठ के श्याम नगर, फतेहल्लापुर और तारापुरी की बदहाल स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में सड़क, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण का भी विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाया। नगर निगम के खिलाफ जताई नाराजगी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्याम नगर, फतेहल्लापुर और तारापुरी में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति खराब है। उन्होंने नगर निगम से क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर मस्जिद प्रकरण को लेकर भी अपना विरोध दर्ज कराया। सपा नेताओं ने सरकार पर धार्मिक मुद्दों के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया।