गंगानगर स्थित वाइटल चैरिटेबल ब्लड सेंटर में रविवार को सैफी संघर्ष समिति पंजीकृत की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। सुबह 10 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया। रक्तदान करने वालों में डॉ. राजन शर्मा, आसिफ सैफी, साजिद सैफी, डॉ. विष्णु गौड़, सलमान सैफी, शहजाद सैफी, वसीम सैफी, नितिन त्यागी, सोनू सैफी, विपिन, यूसुफ सैफी, हाजी नदीम सैफी, साजिद, आमिर खान, सुहालीन सैफी और कादिर सैफी आदि शामिल रहे। शिविर में डॉ. मुदस्सिर, हदीसा, काशिफ, डॉ. वासुदाश, कृतिका और धर्मेन्दर नागर ने टीम के रूप में सहयोग किया। इस मौके पर डॉ. इमरान, डॉ. नवाब सैफी, यूसुफ सैफी और रियाजउद्दीन सैफी मौजूद रहे।