रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत @2047 विषय पर क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्राओं ने इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी निरलेप कौर ने शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत को विकसित राष्ट्र का उद्देश्य बताया। प्रो. रजनी श्रीवास्तव ने प्रौद्योगिकी, नवाचार और शिक्षा के माध्यम से भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में अंशी प्रथम, कनिका द्वितीय और अवनी तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में दीपा और साक्षी संयुक्त रूप से प्रथम रहीं।