आवास विकास परिषद की ओर से सेटबैक की कार्रवाई और ध्वस्तीकरण के विरोध में व्यापारियों द्वारा प्रस्तावित 2 सितंबर के मेरठ बंद को लेकर संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर के आवास पर प्रेसवार्ता हुई। इसमें मेरठ बंद को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रेसवार्ता में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ स्कूल एसोसिएशन, अस्पताल एसोसिएशन और विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी और आम लोग प्रभावित हैं। उन्होंने सभी संगठनों से बंद को समर्थन देने और इसे सफल बनाने की अपील की। इस दौरान आंदोलन को व्यापक रूप देने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया।