ऊर्जा भवन में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग एवं आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं अलीगढ़ मंडलों के अंतर्गत आने वाले 18 जनपदों में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।