नौचंदी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरो संगठन द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने परिजनों के साथ भाग लिया। सभी ने अपना परिचय दिया। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन का उद्देश्य योग्य युवक-युवतियों को मिलाना रहा।