मेरठ कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नवनिर्मित सिंथेटिक ट्रैक पर हुई प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो समेत विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं। हालांकि प्रतियोगिता के दौरान कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की संख्या बेहद कम रही। कई इवेंट ऐसे रहे, जिनमें सिर्फ दो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि कुछ स्पर्धाओं में महज एक खिलाड़ी ही मैदान में उतरा। बिना मुकाबले हुआ खिलाड़ियों का चयन प्रतिभागियों की कम संख्या के कारण कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच वास्तविक प्रतिस्पर्धा देखने को नहीं मिली। कुछ इवेंट में एक या दो ही खिलाड़ी होने के चलते उनका चयन बिना किसी खास मुकाबले के हो गया।