हस्तिनापुर स्थित गणेशपुर गांव में रविवार सुबह बुजुर्ग महिला बिमला देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया। सूचना पर सीओ पंकज लवानिया समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया।