फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: त्योहार से पहले मिलावटखोर सक्रिय, खाद्य विभाग पर मिलीभगत का आरोप, शिवसेना का प्रदर्शन

दीपावली से पहले शहर में दूध, पनीर, खोया और मिठाइयों में मिलावट का मुद्दा गरमा गया है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के विरोध में शिवसेना (यूबीटी) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खाद्य विभाग के अधिकारियों और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश महासचिव एवं पश्चिम यूपी प्रभारी धर्मेंद्र तोमर का आरोप है कि त्योहार के सीजन में मिठाइयों और दूध उत्पादों की मांग बढ़ने का फायदा मिलावटखोर उठा रहे हैं। उन्होंने खाद्य विभाग के कुछ अधिकारियों पर मिलावटखोरों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इस दौरान राजीव कुमार, महेंद्र प्रजापति, अमरनाथ, अतुल सिंघल, ईश्वर पाल, तिलक राम, अहसान कुरैशी, मुकेश शर्मा, नौशाद अंसारी, जावेद, दानिश, शहजाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें