मेरठ। हस्तिनापुर की रामलीला में शुक्रवार को सुपर्णखा नासिका छेदन प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रसंग को जीवंत कर दिया। इस दौरान लक्ष्मण द्वारा सुपर्णखा की नाक काटने का दृश्य देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।