मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में चल रही रामलीला में रावण और जटायु के युद्ध का भावुक मंचन किया गया। रावण जब माता सीता का हरण कर उन्हें लंका ले जा रहा था, तभी जटायु ने उन्हें बचाने के लिए रावण का रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें रावण ने जटायु को घायल कर दिया। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए ।