मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में चल रही रामलीला में सीता हरण प्रसंग का मंचन किया गया। रावण जब माता सीता का हरण कर ले जा रहा था, तभी जटायु ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान रावण ने जटायु को घायल कर दिया। बाद में जटायु ने श्रीराम और लक्ष्मण को सीता हरण की जानकारी दी।