मेरठ। हस्तिनापुर में रामलीला मंचन में शनिवार को सीता हरण के बाद के मंचन में दिखाया गया कि रावण माता सीता का हरण कर लंका ले जाता है। इस दौरान रावण ने अहंकार में कहा कि यदि श्रीराम उससे माफी मांग लें तो वह सीता को छोड़ने के लिए तैयार है। रावण के इस संवाद से मंच पर युद्ध की पृष्ठभूमि तैयार होती दिखाई दी। कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।