हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगा तट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियां तेजी से चल रही है पिछले एक सप्ताह में गंगा ने एक बार फिर अपनी भौगोलिक स्थिति बदल ली है। इसके चलते मेला प्रशासन को श्रद्धालुओं के स्नान के लिए दूसरे स्थान पर घाट तैयार करना पड़ा। गंगा किनारे कई स्थानों पर अभी भी दलदल जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान परेशानी हो सकती है। ऐसे में घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को दुरुस्त करना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।