बागपत में गणेश महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को भूमिया एवं शिव मंदिर, बड़ा बाजार, यमुना रोड समेत विभिन्न स्थानों से भगवान गणेश की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शिव तांडव, राधा-कृष्ण और ढोल की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए मेरठ के जानी गंगनहर लेकर रवाना हुए।